लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
ऑप्टिकल व्यापार के विकास और संगठन विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क | भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)
भीलवाड़ा जिला ऑप्टिकल एसोसिएशन का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम जिलाध्यक्ष राजकुमार केसवानी के नेतृत्व में सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान ऑप्टिकल व्यापार के विकास, संगठन के विस्तार और सदस्यों के आपसी सहयोग को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। एसोसिएशन ने व्यापारिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष राजकुमार केसवानी, सचिव मोणार्क प्रजापति, कोषाध्यक्ष बंशीलाल कुमावत, मुख्य संरक्षक श्रवण केसवानी, संरक्षक नरेश केसवानी, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार केसवानी, तथा कार्यकारिणी सदस्य अनिल राजानी, जितेंद्र सिंह भाटी, सुनील लखानी, दिनेश शर्मा, ओमप्रकाश सेन, घनश्याम मखीजा, विकास चावला और अंकित निहालनी सहित अन्य ऑप्टिकल व्यापारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन दीपावली की शुभकामनाओं और आपसी सौहार्द के संदेश के साथ किया गया।

















































