लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
संगठन की मजबूती और किसान हितों पर हुआ मंथन
नागौर। (प्रदीप कुमार डागा) भारतीय किसान संघ की नागौर जिला बैठक स्थानीय माधव निलयम कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जस्सा राम चौधरी ने की।
बैठक में नागौर जिले, संभाग और प्रांत स्तर के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा किसानों की वर्तमान आर्थिक स्थिति और संगठन को अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
तहसील स्तर पर होंगे प्रवास कार्यक्रम
बैठक के दौरान संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं के सक्रिय संपर्क को बढ़ाने के लिए आगामी दिनों में तहसील स्तर पर सघन प्रवास कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
जिला मंत्री रामनिवास राव ने कार्यकर्ताओं के प्रवास का रूट चार्ट तैयार कर बैठक में प्रस्तुत किया।
वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दिए सुझाव
संभाग कार्यकारिणी सदस्य भूराराम चौधरी ने कहा कि तहसील स्तर पर लगातार प्रवास और संवाद के माध्यम से संगठन की नींव को और अधिक मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर भी चर्चा की।
वहीं जिला प्रभारी भवानी शंकर जाजड़ा ने कहा कि एक मजबूत संगठन के माध्यम से ही किसान हितों की लड़ाई प्रभावी तरीके से लड़ी जा सकती है। उन्होंने किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए रचनात्मक कार्यों पर जोर दिया।
कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में मोहन राम आकला, मेघाराम, बाबूलाल धुधवाला, सीताराम, चिमनाराम खैन, चुनाराम डेरवा, जगदीश गेपाल (मुंडवा), भंवर सिंह बिश्नोई, भंवरलाल लटियाल, सरवन जाजड़ा और कैप्टन मेघाराम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















































