बरसात से मौसम हुआ खुशनुमा, लोगों को गर्मी से मिली राहत

0
19
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (दुर्योधन मयंक) कस्बे सहित उनियारा उपखंड क्षेत्र में गुरुवार को तेज हवाओं और बादलों की गर्जना के साथ हुई बरसात से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

गुरुवार सुबह तक मौसम पूरी तरह साफ था, लेकिन दोपहर करीब 1 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए और तेज अंधड़ के साथ बादलों की गर्जना शुरू हो गई। इसके बाद मध्यम से तेज बारिश का दौर करीब एक घंटे तक चलता रहा।

बारिश के बाद क्षेत्र में मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। कई स्थानों पर लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए।

उनियारा उपखंड मुख्यालय के अलावा बनेठा, अलीगढ़, सोंप, पचाला, ककोड़ सहित आसपास के कई क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश होने की सूचना मिली है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here