बारिश से सर्दी बढ़ी ,फसलों को लाभ

0
240
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) । उपखंड क्षेत्र में शनिवार शाम से देर रात तक हुई बेमौसम बरसात से जहां वातावरण में सर्दी बढ़ने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। वहीं बारिश से रबी की फसलों में काफी लाभ होने किसानों में खुशी देखी जा रही है ।शनिवार को सुबह से ही आकाश में बादलों की आवाजाही बनी होने एवं हल्का कोहरा छाने से सूर्यदेव के दर्शन नही हुए ।शाम करीब पांच बजे से आकाश में काली घटाएं छाने लगी कुछ ही देर में बरसात शुरू हो गई ।जो देर रात तक कमोबेश जारी रही ।इस बीच कई बार भारी गर्जना भी हुई ।बेमौसम बारिश से वातावरण में सर्दी एवं कोहरा बढ़ गया ।जिससे दृश्यता काफी कम हो गई ।किसानों के अनुसार बारिश से रबी की गेहूं, चने तथा सरसों की फसल में काफी लाभ होने की संभावना है ।साथ ही किसानों का फसलों की सिंचाई में भी खर्चे की बचत होगी ।

- Advertisement -
Previous articleस्कूलों का किया औचक निरीक्षण
Next articleपीएम श्री विद्यालय बहज में हुआ राष्ट्रीय युवा दिवस का भव्य आयोजन
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here