बारिश से कब्रिस्तान में मिट्टी धंसी, पुरानी कब्र खुली; मानव कंकाल दिखा

0
43
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

कुरेडा (टोंक)। क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी बारिश के चलते एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। स्थानीय कब्रिस्तान में तेज बारिश और पानी के बहाव के कारण मिट्टी कटने से एक पुरानी कब्र अचानक खुल गई, जिसमें मानव कंकाल दिखाई देने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। बताया जा रहा है कि यह कब्र काफी वर्षों पुरानी है, जो लगातार बारिश और मिट्टी के कटाव के कारण सतह पर आ गई।

स्थानीय लोगों ने स्थिति को देखते हुए संयम और सूझबूझ का परिचय दिया तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलने से रोका। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस को सूचना दी है, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।

ग्रामीणों के अनुसार प्रशासन की मौजूदगी में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर कब्रिस्तान क्षेत्र को दोबारा सुरक्षित किया जाएगा। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here