लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
डग पुलिस को बड़ी सफलता
डग (झालावाड़)। डग थाना पुलिस को अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी के एक बड़े मामले में सफलता मिली है। पुलिस ने इस प्रकरण में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 31 जुलाई 2025 को पकड़े गए अवैध शराब निर्माण मामले से जुड़ी हुई है।
झालावाड़ जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 31 जुलाई 2025 को उप निरीक्षक लालसिंह पुलिस जाप्ते के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर डग थाना क्षेत्र के लुहारिया के माल में आरोपी फतेहसिंह के खेत स्थित कुएं पर दबिश दी गई, जहां अवैध शराब फैक्ट्री संचालित की जा रही थी।
मौके से भारी मात्रा में सामग्री जब्त
पुलिस ने मौके से अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री जब्त की, जिसमें—
-
स्प्रीट केमिकल से भरे 2 ड्रम
-
शराब भरने के 6000 खाली पव्वे
-
ढक्कनों के 2 बोरे
-
पैकिंग के लिए लोहे की मशीन
-
प्लास्टिक सील
-
विभिन्न ब्रांड के रैपर व लेबल (ग्लोबल नींबू, स्पेशल देशी शराब)
-
30 कैम्पर, एक प्लास्टिक कट्टा (आधा भरा यूरिया)
-
कार्टून बनाने के गत्ते
-
ग्लोबल स्प्रीट लिमिटेड, बहरोड़ की एक नमूना सील
-
एक जनरेटर शामिल है।
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
इस मामले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक हेमंत गौतम के सुपरविजन में डग थाना प्रभारी भंवर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए
रणजीत सिंह पुत्र शंकर सिंह और दीवान सिंह पुत्र भगवान सिंह, निवासी लुहारिया, को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों को अनुसंधान के बाद न्यायिक अभिरक्षा (जेसी) में भेज दिया गया है। इस प्रकरण में आरोपी बालू सिंह और फतेहसिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।












































