अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा के तत्वावधान में 5 दिवसीय बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न

0
23
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

बृजकिशोर पारीक, जोधपुर

जोधपुर। अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन हुआ। बेकयार्ड बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लेकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला KKR और All Bro 30 के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में ऑल ब्रो 30 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

विजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार

प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 7100 रुपये का चेक प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं 3100 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 16 खिलाड़ियों को अवार्ड सर्टिफिकेट एवं आकर्षक उपहार भी प्रदान किए गए।

साथ ही महासभा के पदाधिकारियों और सहयोगकर्ताओं का साफा, माल्यार्पण, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।

खिलाड़ियों ने दिखाया दमदार प्रदर्शन

टूर्नामेंट में आमान, सैफ, नौशाद, वसीम, अतीक, आदिल, सलीफ, समीर, अदनान, राहिल, फैसल, मुदाईस, कैफ, सुलेमान, तफील और सेजान सहित कई खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

  • मैन ऑफ द मैच (फाइनल) : राहिल लोदी
  • मैन ऑफ द सीरीज एवं बेस्ट बल्लेबाज : अदनान
  • बेस्ट बॉलर : फैसल

कार्यक्रम का संचालन माहिर खान ने किया, जबकि टूर्नामेंट के संयोजक शोएब, समीर और साहिल रहे।

पर्यावरण दिवस पर बांटे गए तुलसी के पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में महासभा के जिला अध्यक्ष रशीद खान ने सभी पदाधिकारियों और अतिथियों को तुलसी के पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकम चंद परिहार, प्रदेश अध्यक्ष अभिलेश वडेरा, जिला अध्यक्ष रशीद खान, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदीप सिंह सलूजा, प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरेंद्र श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष मदन लाल बेद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोहर सिंह खींची, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीषा राठौड़, प्रदेश महासचिव उषा वडेरा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अनिता परिहार, राष्ट्रीय महासचिव कविता श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र राजपुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक गेहलोत, खादी ग्रामोद्योग कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत गेहलोत, समाजसेवी हेमंत मौर्या, शम्भूसिंह मेरतिया, न्यायिक अधिकारी प्रदीप सोनगरा, अधिवक्ता अक्षयसिंह राजपुरोहित, दीपक प्रजापत एवं सुनील प्रजापत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खिलाड़ियों, आयोजकों और उपस्थित अतिथियों ने खेल भावना, सामाजिक समरसता और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की इस पहल की सराहना की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here