लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
प्रांतीय वेशभूषा रही आकर्षण का केंद्र
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
नव वर्ष के शुभ आगमन पर आरकेआरसी व्यास माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष डॉ. चेतना जागेटिया और सचिव मीनू झंवर के सानिध्य में दोपहर 2.30 बजे से आरकेआरसी व्यास महेश भवन में हुआ। सभी सदस्याएं सज-धजकर आईं और सभी बहनों का तिलक लगाकर व गुड़ की रेवड़ी खिलाकर स्वागत किया गया। सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रांतीय वेशभूषा प्रतियोगिता रही, जिसमें सभी प्रतियोगी अलग-अलग प्रांतों की पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर उपस्थित हुईं। प्रचार मंत्री सुनीता काबरा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश की वंदना और ठाकुर जी के भजनों के साथ हुई, जिसमें सभी सखियों ने नृत्य कर आनंदपूर्वक भाग लिया। इसके अलावा हाऊजी ग्रुप गेम्स, सितोलिया जैसी विविध मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और विजेताओं को पारितोषिक प्रदान किए गए।
सदस्यों ने गौसेवा का संकल्प लिया और अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष द्वारा सभी बोर्ड सदस्याओं का सम्मान भी किया गया। अंत में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मंडल की सदस्याएं जैसे वंदना नवाल, इंदिरा हेडा, सुमित्रा दरगड़, स्नेहलता तोषनीवाल, सुनीता मुंदड़ा, सुनीता नराणीवाल, रंजना बिड़ला, सुमन दरगड़, विनीता नवाल, सरोज सोमानी, मंजुला मंत्री, मधु बिड़ला, रेनू समदानी, दीपशिखा सारड़ा, सुनीता बिड़ला, उषा राठी, सीमा बिड़ला, पल्लवी लढा, पूनम डाड, शिखा समदानी, मीतिका लढा, प्रिया न्याति, आशा दरगड़, सोनू कोगटा, शिल्पा कास्ट, भारती मोदानी, ज्योति आगाल सहित कई अन्य सदस्याएं उपस्थित थीं।















































