5 आरोपी गिरफ्तार, 2 वाहन जब्त

0
40
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


(रिपोर्ट: दुर्योधन मयंक, उनियारा)

उनियारा। पुलिस थाना उनियारा ने पलाई टोल (एन एच 148 डी) पर रात के समय हुई लड़ाई-झगड़े के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 वाहन जब्त किए हैं।

पुलिस सहायक थाना अधिकारी रतनलाल मीणा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव के निर्देशन में, पुलिस उप अधीक्षक श्रीमती आकांक्षा कुमारी के सुपर्विजन में, थानाधिकारी कप्तान सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुकदमा नंबर 61/2025 में जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. बंटी उर्फ अंकुश कुमार गुर्जर, पुत्र देवलाल, उम्र 19 साल, निवासी किसान कॉलोनी नैनवा, जिला बूंदी।
  2. राकेश मीणा, पुत्र रामबिलास, उम्र 24 साल, निवासी समरावता, थाना नगरफोर्ट, जिला टोंक, वर्तमान में विवेकानंद कॉलोनी वार्ड नं. 25, नैनवा, बूंदी।
  3. बलराम गुर्जर उर्फ बाबा, पुत्र महावीर, उम्र 22 साल, निवासी भगत सिंह सर्किल, बस स्टैंड के पास, वार्ड नं. 15, नैनवा, बूंदी।
  4. अमन साहू, पुत्र महावीर साहू, उम्र 25 साल, निवासी वार्ड नं. 25, रिद्धि सिद्धि कॉलोनी, नैनवा, बूंदी।
  5. राहुल पोटर, पुत्र हनुमान, उम्र 20 साल, निवासी वार्ड नं. 23, ज्योति नगर, नैनवा, बूंदी।

जांच में आरोपियों की निशानदेही पर 2 वाहन और लड़ाई-झगड़े में प्रयुक्त लाठी-डंडे बरामद किए गए।

आरोपियों को न्यायालय एसीजेएम उनियारा के समक्ष पेश किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here