लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
अतिथियों ने बच्चों द्वारा शिविर मे बनाए गए रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग, केलीग्राफी, आर्ट एंड क्राफ्ट की सराहना की
भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) महाराणा प्रताप शाखा भीलवाड़ा द्वारा सिटी कॉन्वेंट स्कूल, चंद्रशेखर आजाद, नगर मे लगाए गए 11 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला एवं अभिरुचि शिविर का आज समापन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं वंदे मातरम गायन से शुरू की। मीडिया प्रभारी जितेंद्र बंटिया बताया कि अभिरुचि शिविर के समापन समारोह में प्रांतीय संरक्षक रामेश्वरलाल काबरा, प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमणी एवं शाखा के संरक्षक गोविंद नारायण राठी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे।
अतिथियों ने शिविर का अवलोकन किया एवं बच्चों द्वारा शिविर मे बनाए गए रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग, केलीग्राफी, आर्ट एंड क्राफ्ट की सराहना की। शिविर में बच्चों ने बड़े उत्साह से डांस की प्रस्तुतियां दी। विद्यालय की प्राचार्या सीमा शर्मा का बहुत सहयोग रहा। कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षिकाओं को सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। शिविर में भाग लेने वाले 150 बच्चों को महाराणा प्रताप शाखा की तरफ से प्रशस्ति पत्र एवं गिफ्ट प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव सतीश बोहरा ने किया। 11 दिवसीय अभिरुचि शिविर की विस्तृत जानकारी शिविर प्रभारी मोहिनी अग्रवाल ने दी। आभार महिला संयोजिका निशा सेंकड़ा द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में शाखा परिवार के कई सदस्यो सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।
















































