लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पादूकलां। नागौर जिले के पंचायत समिति भेंरुदा ग्राम पंचायत पालडी कलां के ग्राम मांडल देवा के राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय परिसर में सुप्रीम फाउंडेशन के तत्वधान में (आईसीपी)इंडियन सेंट्रल फॉर प्लास्टिक इन द एनवायरनमेंट से सुधीर खुराना ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक पुनर्चक्रण के बारे में जानकारी दी।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक प्रदर्शन को कम करना, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन व प्लास्टिक रीसायकल के बारे में विद्यार्थियों को जागरुक करना है छात्रों से प्लास्टिक पुनर्चक्रण से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जिसेम विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन महावीर दाधीच ने किया, विद्यालय के संस्था प्रधान सत्यनारायण डिडेल ने अतिथियों का स्वागत कर धन्यवाद आभार प्रकट किया । कार्यक्रम के दौरान सुप्रीम फाउंडेशन के विष्णु शर्मा स्थानीय विद्यालय से लीलाराम, सुरेश वर्मा उषा कंवर, ललित कटारिया नरेश टांडी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।















































