रेलवे कमर्चारी की रेलवे स्टेशन परिसर से रात्री में बाइक चोरी

0
256
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

फुटेज सीसीटीवी में कैद

बाइक चोरी और थार गाड़ी में डाल कर ले गए चोर

रिपोर्टर- मनीष पारीक

नावां सिटी। शहर में इन दिनों चोरी की वारदातों में इजाफा होने लगा है। कल रात्री 3 बजे के बाद नावा रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ी रेलवे कर्मचारी की स्पलेंडर बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। जानकारी अनुसार रात्री3 बजे बाद एक युवक रेलवे स्टेशन के मुख्य दरवाजे से स्टेशन परिसर में दाखिल होता है और आराम से स्टेशन परिसर में खड़ी मोटरसाइकिल को लेकर बाहर निकल जाता है जिसका फुटेज मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

आजकल चोरी करने वाले आरोपी भी हाईटेक तरीको से चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी कर चोर द्वारा उसे लग्जरी थार गाड़ी में डाल कर ले गया जिससे कि कही बाइक सीसीटीवी में नही आ सके। सूचना पर नावा पुलिस मौके पर पहुची लेकिन मामला जीआरपी का होने के चलते वापिस लौट आई। मामले की जांच जीआरपी पुलिस द्वारा की जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here