- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा | सत्यप्रकाश मयंक
उनियारा | पुलिस ने अवैध रूप से बजरी परिवहन करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर दो ट्रैक्टर व ट्रॉली जप्त कर लिए हैं।
जानकारी के अनुसार, पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा के सुपरविजन और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थानाधिकारी कप्तान सिंह ने कार्रवाई की। गिरफ्तार व्यक्तियों में प्रेमराज, पुत्र राजेंद्र प्रसाद गुर्जर, निवासी महुआ, थाना अलीगढ़, जिला टोंक और रामप्रसाद, पुत्र चौथमल गुर्जर, निवासी विजयपुरा, थाना चौथ का बरवाड़ा, जिला सवाईमाधोपुर शामिल हैं।
दोनों के वाहन और बजरी से भरी ट्रॉलियों को जप्त कर लिया गया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
