लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजसमंद (गौतम शर्मा)
राजसमंद: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत कुंवारिया थाना पुलिस ने बुधवार को रूपा खेड़ा टोल नाके पर विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई और नियमों का पालन करने के लिए सख्त समझाइश दी गई।
थाना प्रभारी सीआई रामचंद्र कुमावत ने बताया कि अभियान में नो पार्किंग में खड़े 3 वाहन, रॉन्ग साइड चलने वाले 2 वाहन और तीन सवारी बिठाकर वाहन चलाने वाले 1 चालक के खिलाफ जुर्माना लगाया गया। साथ ही 32 वाहन चालकों की आंखों की जांच भी कराई गई।
पुलिस ने मौके पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनें, मोबाइल पर बात न करें और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट पहनें। रात्रि समय दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कई वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाए गए।
अभियान के दौरान एएसआई रामेश्वर लाल जाट, कांस्टेबल रमेश चंद्र रेगर सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।















































