- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
टोंक। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने आज टोंक जिले की मालपुरा तहसील के ग्राम बीड गनवर में संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहेब को सादर नमन किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित देवतुल्य जनों को संबोधित किया।
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा दिए गए विचार और संविधान आज भी हमें संवैधानिक मूल्यों के मार्ग पर चलकर एक समरस, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। बाबा साहेब का संघर्ष और योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेगा।
इस गरिमामय अवसर पर राधेश्याम बैरवा (विधायक बारां-अटरू), डी.सी. बैरवा (विधायक दौसा), सी.एल. प्रेमी (विधायक केशोरायपाटन), रामदयाल बडोदिया, जिला परिषद सदस्य किशन लाल बैरवा, गजेंद्र बोहरा, रामस्वरूप बैरवा, श्योजीराम, सुमन देवी (सरपंच गणवर), कमल चौधरी, राकेश बैरवा, उदाराम बैरवा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपनाने तथा समाज में समानता, भाईचारे और संविधानिक मूल्यों को मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।
- Advertisement -


















































