- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
*प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, भाजपा के अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष सहित केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों, ने मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं*
आवास पर पहुंचे*हजारों की तादाद में आमजन मैं मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई
जयपुर, । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय मंत्रिमण्डल के सदस्यों, कई प्रदेशों के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्रियों, प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कार्यकारणी के सदस्यों ने शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान में हो रहे विकास कार्यों को सराहा और उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। वहीं, मुख्यमंत्री निवास पर हजारों की तादाद में आमजन ने जनसेवक मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें बधाई दी। सोमवार को पूरे दिन मुख्यमंत्री शर्मा का जन्मदिन एक्स सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्रेंड करता रहा।
प्रधानमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री शर्मा प्रदेश के विकास के लिए उल्लेखनीय प्रयास कर रहे हैं। युवाओं के सपनों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने शर्मा के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने अपने बधाई संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री शर्मा राजस्थान की विरासत और संस्कृति के संरक्षण तथा किसानों, महिलाओं, युवाओं के सशक्तीकरण से प्रधानमंत्री के सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को चरितार्थ कर रहे हैं।
केंद्रीय नेताओं और कई मुख्यमंत्रियोंने दी की शुभकामनाएं
देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शर्मा को शुभकामनाएं दी। नीतिश कुमार (बिहार), योगी आदित्य नाथ (उत्तर प्रदेश), देवेन्द्र फडणवीस (महाराष्ट्र), हिमंत बिस्वा सरमा (असम), मोहन यादव (मध्य प्रदेश), रेखा गुप्ता (दिल्ली), नायब सैनी (हरियाणा), पुष्कर सिंह धामी (उत्तराखंड), भूपेन्द्र पटेल (गुजरात), विष्णु देव साय (छत्तीसगढ़), डॉ. प्रमोद सावंत (गोवा), मोहन चरण माझी (उड़ीसा), माणिक साहा (त्रिपुरा), पेमा खांडू (अरुणाचल प्रदेश) सहित कई मुख्यमंत्रियों ने दूरभाष और सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री शर्मा को बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
कंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल, पीयूष गोयल, धर्मेन्द्र प्रधान, भूपेन्द्र यादव, प्रल्हाद जोशी, पंकज चौधरी, कीर्तिवर्धन सिंह, जुएल ओराम, गिरिराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेन्द्र यादव, गजेन्द्र सिंह शेखावत, किरण रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, जी. किशन रेड्डी, अर्जुनराम मेघवाल, डॉ. विरेन्द्र, डॉ. जितेन्द्र सिंह, जितिन प्रसाद, एच.डी. कुमारस्वामी, भागीरथ चौधरी, रवनीत सिंह बिट्टू आदि ने मुख्यमंत्री शर्मा को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

कई राज्यपालों ने भी दी शुभकामनाएं
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द्र सिंह डोटासरा, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट, प्रदेश मंत्रिमण्डल के सदस्यों, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, उत्तर प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
- Advertisement -


















































