लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बीकानेर (विजय कपूर)। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के नेतृत्व में सोमवार को विधायक जनसुनवाई केंद्र में पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में युवाओं ने 17 दिसंबर को स्थानीय एमएम ग्राउंड पर आयोजित होने वाले रोजगार सहायता शिविर के लिए पंजीकरण करवाया।
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निजी क्षेत्र में 10 लाख रोजगार देने के संकल्प के तहत रोजगार विभाग नियमित रूप से इस प्रकार के शिविर आयोजित कर रहा है। पंजीकरण के दौरान क्यूआर कोड के माध्यम से 125 युवाओं ने भाग लिया।
शिविर में 30 से अधिक नियोक्ताओं द्वारा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल्स लगाई जाएंगी, जिनके माध्यम से ऋण योजनाओं, कौशल प्रशिक्षण और आगामी कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण करवाया जाएगा।
इस अवसर पर आशा आचार्य, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान, प्रेम गहलोत, कपिल शर्मा, संतोष आचार्य, विजय पनिया, अनिल आचार्य, शिव पांडिया, अनादि पारीक, अनिरुद्ध आचार्य, ओम प्रकाश कुमावत, जितेंद्र व्यास, रमेश स्वामी, शुभम सेवग सहित विधायक जनसुनवाई केंद्र के स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई।















































