लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
सदर बाजार स्थित जन आस्था के धाम रघुनाथ मंदिर में आयोजित रामकथा के दूसरे दिन कथावाचक राधिका दीदी ने कहा कि प्रभु श्रीराम दया और करुणा के सागर हैं तथा अपने भक्तों पर सदैव कृपा बरसाते हैं।
शुक्रवार की कथा में भगवान शिव, माता पार्वती और दक्ष प्रजापति से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। मनमोहक भजनों की प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालु महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और माहौल भक्तिमय हो गया।
मंदिर में भगवान रघुनाथजी की आकर्षक झांकी सजाई गई। कथा का समापन अवध बिहारीजी की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
कार्यक्रम में रामगोपाल गुप्ता, बलभद्र सिंह, जगदीश जांगिड़, रमेश जांगिड़, अमित भारद्वाज, मदन आकड, अनीता बढ़ाया, संतोष जांगिड़, गायत्री शर्मा, शांति खंडेलवाल, अनीता सोनी, राधा रावत, सुमित्रा जांगिड़ समेत बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।











































