लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सेमारी (सलुम्बर)।
सलुम्बर जिले में किसानों के खेतों में उर्वरक की कमी को लेकर भाजपा प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को जयपुर सचिवालय में राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा से मुलाकात की।
मुलाकात करने वालों में सेमारी के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार कलाल तथा किसान मोर्चा देहात प्रवक्ता वालचंद सुथार शामिल रहे।
बुवाई के दौरान खाद की कमी से किसान परेशान
भाजपा प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान में जिलेभर में बुवाई का कार्य शुरू है, लेकिन डीएपी और यूरिया खाद की पर्याप्त आपूर्ति विक्रेताओं व सहकारी समितियों से नहीं मिल पा रही, जिसकी वजह से किसान गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं।
कृषि मंत्री ने दिलाया जल्द समाधान का आश्वासन
दोनों प्रतिनिधियों की बात सुनकर कृषि मंत्री डॉ. मीणा ने सलुम्बर क्षेत्र में खाद की आपूर्ति से जुड़ी समस्या को संज्ञान में लेते हुए कहा कि किसानों को आवश्यकता के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।











































