- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
सुनील शर्मा की रिपोर्ट
जयपुर में तेज रफ्तार डंपर ने 10 गाड़ियों को मारी टक्कर,
जयपुर। राजधानी जयपुर के हरमाड़ा इलाके में लोहा मंडी के पास 14 नंबर रोड पर सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार डंपर ने कहर बरपा दिया। डंपर ने एक के बाद एक करीब 17 गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 11 से अधिक लोगों की मौत हो गई , जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि कई वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के बाद रोड पर चीत्कार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने शवों को कपड़ों से ढककर सड़क किनारे रखा और पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब खाली डंपर पुलिया पर चढ़ने के दौरान तेज रफ्तार में नियंत्रण खो बैठा। नियंत्रण छूटते ही डंपर ने सामने चल रही गाड़ियों को रौंद दिया।
घटना की सूचना मिलते ही हरमाड़ा थाना पुलिस, एंबुलेंस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क पर आए दिन भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हादसे होते रहते हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
- Advertisement -


















































