लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
फुलेरा (हेमन्त शर्मा) दीपावली पर्व के अवसर पर संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं त्वरित राहत कार्यों के लिए नगर पालिका फुलेरा द्वारा विशेष अग्निशमन ड्यूटी व्यवस्था की गई है। नगरपालिका प्रशासन ने अग्निशमन दल को तीन पारियों में तैनात किया है, ताकि किसी भी आकस्मिक घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
नगर पालिका प्रशासन के अधिशासी अधिकारी सूर्यकांत शर्मा ने आमजन से अपील की है कि दीपावली के दौरान दीपक एवं पटाखे जलाते समय पूर्ण सावधानी बरतें। भीड़भाड़ वाले इलाकों, संकरे रास्तों या विद्युत तारों के नीचे पटाखे न फोड़ें।
इसके साथ ही नागरिकों को अपने घरों में विद्युत कनेक्शन, गैस सिलेंडर एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थों की सुरक्षा की जांच करने की सलाह दी गई है। किसी भी आकस्मिक आग लगने की स्थिति में नागरिक ऊपर दिए गए फायरमैनों से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
नगर पालिका फुलेरा प्रशासन का कहना है कि “जनसहयोग और सतर्कता से ही नगर की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

















































