लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
— औषधियुक्त खीर का हुआ वितरण
नवीन कुमावत
किशनगढ़-रेनवाल। शहर के मूंडियागढ़ के निकट स्थित संत दादूदयाल आश्रम श्री सुखसागर सेवा धाम में सुखदेव महाराज के सानिध्य में शरद पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सत्संग एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ तथा श्रद्धालुओं को औषधीय खीर प्रसादी वितरित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री दादू वाणी मंदिर में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। गिरधारी जी महाराज ने मंगलाचरण के पद गायन से सत्संग का आरंभ किया। अतिथि संत सियाराम महाराज (चारणवास) और धर्मेंद्र महाराज (गुढा साल्ट) ने सत्संग महिमा पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर सुखदेव महाराज ने आत्मज्ञान, सेवा और दुर्व्यसन मुक्ति पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “भक्ति और सेवा ही मानव जीवन का वास्तविक सार है।”
महाआरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी में औषधीय खीर ग्रहण की।
आयोजन में नाथूराम सिरस्वा, बन्नू भारती, श्रवण, मोहन, गोपाल, अनिल, रूपनारायण सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।











































