स्वयंसेवकों ने निकाला पथसंचलन, जगह-जगह हुआ स्वागत

0
82
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर ककोड़ कस्बे में आयोजन
सत्यप्रकाश मयंक, उनियारा

उनियारा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में उपखंड क्षेत्र के ककोड़ कस्बे में संघ के स्वयंसेवकों द्वारा भव्य पथसंचलन निकाला गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कस्बे के स्थानीय पार्क से हुआ, जो चारभुजानाथ मंदिर, मुख्य बाजार, राजपूतों का मोहल्ला, रूपवास दरवाजा एवं वाल्मीकि बस्ती होते हुए बस स्टैंड पर पहुंचकर विसर्जित हुआ।

पथसंचलन के दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर रंगोली सजाई गई और स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे, जिन्होंने अनुशासन और एकता का संदेश दिया।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here