सांभर साल्ट कंपनी का 61वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

0
44
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सांभरलेक, रिपोर्ट – डब्लू गोस्वामी (एंकर)

देश की अग्रणी नमक उत्पादक इकाई सांभर साल्ट कंपनी ने आज अपना 61वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। कंपनी परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सतीश चोतनकर ने शिरकत की।

खेलकूद और प्रतियोगिताएँ
स्थापना दिवस के अवसर पर कर्मचारियों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं शाम को रात्रिकालीन क्रिकेट महोत्सव की शुरुआत होगी, जिसमें देशभर से आई 32 टीमें भाग ले रही हैं। यह क्रिकेट महासंग्राम 10 दिन तक चलेगा। विजेता टीम को आकर्षक पुरस्कार और दर्शकों को सरप्राइज गिफ्ट दिए जाएंगे।

पत्रकारों का सम्मान और उत्सव
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बना दिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here