अरनियाला में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में सैकड़ों ग्रामीण हुए लाभान्वित

0
60
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

पादूकलां : जिला कलक्टर के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत अरनियाला में शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद माली ने बताया कि इसमें कुल 5 फार्मर रजिस्ट्री, 70 किसानों के गिरदावरी एप डाउनलोड, 25 मूल निवास, 42 जाति प्रमाण-पत्र, 1 शुद्धिकरण, 25 स्वामित्व पट्टा पार्सल वितरण, 6 व्यक्तिगत शौचालय स्वीकृति, 24 बीपीएल परिवारों का सर्वे, 18 खाद्य सुरक्षा, 35 आधार सीडिंग, 92 ई-केवाईसी, 115 एलपीजी आईडी मैपिंग, 40 प्रधानमंत्री फसल बीमा पॉलिसी, 3 बच्चों का टीकाकरण, 349 व्यक्तियों का उपचार और 84 आयुष चिकित्सा सहित अन्य कार्य संपन्न किए गए।

इस अवसर पर विकास अधिकारी राकेश कुमार मेहरिया, सरपंच शांति देवी डिडेल, सरपंच प्रतिनिधि कृपाल डिडेल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी बसंत कुमार डामेर, कनिष्ठ अभियंता पीएचईडी विजय गढ़वाल, चिकित्साधिकारी डॉ. कमल राज प्रजापत, पशु चिकित्सक डॉ. सहदेव चौधरी, प्रधानाचार्य घनश्याम लाल गोड, कनिष्ठ अभियंता अंकित गोदारा, ग्राम विकास अधिकारी रामलाल, कनिष्ठ सहायक घासी राम, पटवारी रतनाराम छाबा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर उपलब्ध कराकर उनकी समस्याओं के समाधान में मदद की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here