मथानिया में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 पक्की दुकानें ध्वस्त

0
43
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जोधपुर (मथानिया)। ग्राम पंचायत संतोडा में अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। पूर्व सरपंच द्वारा सरकारी भूमि पर बनाई गई पाँच पक्की दुकानों को शुक्रवार तड़के जमींदोज कर दिया गया।

वर्तमान सरपंच और पंचायत द्वारा इन दुकानों को अतिक्रमण घोषित करने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की। अलसुबह एडीएम के नेतृत्व में भारी पुलिस बल, महिला पुलिस, ड्रोन टीम और कैमरामैन मौके पर मौजूद रहे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की देखरेख में जेसीबी मशीन से दुकानों को ध्वस्त किया गया।

कार्रवाई के दौरान माहौल तनावपूर्ण न होकर शांतिपूर्ण रहा। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here