जीएसटी रिफॉर्म को लेकर भाजपा ने किया जनजागरण अभियान

0
49
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

चौमहला/झालावाड़।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार द्वारा किए गए जीएसटी रिफॉर्म से आमजन व व्यापारी वर्ग को मिली राहत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौमहला में जनजागरण अभियान चलाया।

डग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कालूराम मेघवाल, चौमहला भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक गायरी, उन्हेल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार पहुंचकर दुकानदारों को जीएसटी रिफॉर्म के बारे में जानकारी दी। इस दौरान स्थानीय दुकानों पर स्टीकर भी चिपकाए गए।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गंगधार उपखंड क्षेत्र के नागरिकों ने जीएसटी सुधारों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here