हाइवे पर अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 61 सिलेंडर व पिकअप जब्त

0
173
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

लोकेशन – पीसांगन (अजमेर) | संवाददाता – ओमप्रकाश चौधरी

मांगलियावास पुलिस व रसद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को हाइवे पर अवैध गैस रिफिलिंग के काले कारोबार का पर्दाफाश किया गया। इस दौरान टीम ने 60 व्यावसायिक व 1 घरेलू गैस सिलेंडर समेत एक पिकअप व रिफिलिंग का सामान जब्त किया।

कंटेनर की आड़ में चल रहा था धंधा

थानाधिकारी मांगलियावास दिनेश चौधरी ने बताया कि वे मय जाब्ता गश्त के दौरान ब्यावर रोड स्थित न्यू चौधरी होटल के पास पहुंचे। यहां एक कंटेनर की आड़ में खड़ी पिकअप संदिग्ध लगी। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति मौके से जंगल की ओर भाग गया और झाड़ियों में ओझल हो गया।

तलाशी लेने पर पिकअप में 31 व्यावसायिक सिलेंडर भरे हुए मिले। वहीं पिकअप के पीछे 14 व्यावसायिक और 1 घरेलू सिलेंडर रखा हुआ था। साथ ही रिफिलिंग में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक कांटा, पाइप और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। कंटेनर की जांच करने पर उसमें भी 15 व्यावसायिक सिलेंडर पाए गए।

रसद विभाग की टीम पहुंची

अवैध गतिविधि की सूचना पर जिला रसद अधिकारी ग्रामीण अजमेर नीरज जैन टीम सहित मौके पर पहुंचे और जब्ती की कार्यवाही की।

आरोपी मकरेड़ा निवासी

थानाधिकारी चौधरी ने बताया कि आसपास पूछताछ में पता चला कि यह अवैध रिफिलिंग का कार्य मकरेड़ा निवासी घनश्याम द्वारा किया जा रहा था। पुलिस ने प्रवर्तन निरीक्षक पीसांगन राहुल वेदवाल की रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक वस्तु अधिनियम समेत मानव जीवन को खतरे में डालने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here