स्कूल बस का टैम्पो पलटा: एक बच्ची की मौत, 5 बच्चे घायल

0
51
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

NH-58 पर रलियावता फांटा के पास हुआ हादसा, ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी
रियांबडी, जिला नागौर।

आज सुबह लगभग साढ़े 7 बजे रियांबडी उपखंड क्षेत्र के रलियावता सरहद पर एक निजी स्कूल का टैम्पो पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य बच्चे घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और मदद के लिए आगे आए।

घायलों को तत्काल मेड़ता के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। मृतक बच्ची ऑटो के नीचे दब गई थी, जबकि अन्य बच्चे पलटी के कारण घायल हुए थे। अस्पताल में बच्चों का इलाज कर उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मेड़ता पुलिस निरीक्षक (सीआई) धर्मेश दायमा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और बच्चों का इलाज कराकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसा अजमेर से नागौर की दिशा में जा रहे नेशनल हाइवे 58 पर रलियावता फांटा के पास हुआ।

बाल कल्याण समिति ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रशासन ने हादसे की पूरी जांच और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here