उनियारा में भाजपा सेवा पखवाड़ा कार्यशाला आयोजित

0
104
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर के विवेकानंद स्कूल में रविवार को भाजपा शहर मंडल की सेवा पखवाड़ा कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के मुख्य वक्ता जिला प्रमुख सरोज बंसल और पूर्व जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल कासलीवाल रहे।

कार्यशाला की शुरुआत अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की। अतिथियों का मंडल अध्यक्ष ममता साहू और कार्यकारी सदस्यों ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर सरोज बंसल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के संस्कार में सेवा, सुशासन और राष्ट्र प्रेम शामिल है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल कासलीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 वर्षों में गरीब कल्याण की योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है।

शहर मंडल अध्यक्ष ममता साहू ने कहा कि कार्यकर्ता सेवा कार्यों से समाज में नई ऊर्जा का संचार कर रहे हैं। यह सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें स्वच्छता अभियान, रक्तदान, प्रबुद्धजन गोष्ठियां और अन्य सेवा कार्य शामिल होंगे।

कार्यशाला में पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश बढ़ाया, चन्द्रप्रकाश जैन, मंडल अध्यक्ष ममता साहू, महामंत्री मनोज शर्मा, प्रिंट मीडिया प्रभारी रमेश जांगिड, पार्षद अजय महावर, और कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here