आरसीएम की ‘रूपांतरण यात्रा’ 16 से भीलवाड़ा से होगी शुभारंभ

0
55
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
आरसीएम का सपना है कि हर भारतीय स्वस्थ, आत्मनिर्भर और मूल्य आधारित जीवन जी सके। यह बात मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ छाबड़ा ने रविवार को कुमुद विहार में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

उन्होंने बताया कि आरसीएम अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 100 दिवसीय रूपांतरण यात्रा का आयोजन कर रही है। यह यात्रा 16 सितंबर को सुबह 8.30 बजे आदित्य विहार, तेरापंथ नगर, भीलवाड़ा से शुरू होगी और देश भर में 17,000 किलोमीटर का सफर तय करके पुणे और भीलवाड़ा में समाप्त होगी।

यात्रा के लिए एक विशेष रूप से सजाया गया रथ तैयार किया गया है, जिसमें नीला रंग, मोर की आकृतियाँ, सुनहरी नक्काशी और भारत का मानचित्र शामिल है। यह रथ कंपनी की उपलब्धियों का प्रतीक होने के साथ भविष्य की दिशा भी दिखाएगा।

मुख्य अतिथि प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा रथ का पूजन करेंगे और नारियल फोड़कर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। समाज सेवा को ध्यान में रखते हुए इस अवसर पर रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा।

यात्रा के दौरान देशभर में दो दर्जन से अधिक आयोजन होंगे। इनमें उद्यमिता सेमिनार, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान और संस्कार आधारित जीवनशैली से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं।

16 सितंबर को भीलवाड़ा में उद्घाटन समारोह में संस्थापक त्रिलोकचंद छाबड़ा के जीवन और विचारों पर आधारित पुस्तक का अनावरण होगा। साथ ही कंपनी की 25 वर्षों की यात्रा पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी।

इस अवसर पर प्रकाश छाबड़ा, एचआर हेड मुकेश प्रताप सिंह और महाप्रबंधक राजेंद्र भाटी भी मौजूद थे। हजारों वितरक और सहयोगी मूल्य-आधारित जीवनशैली और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराएंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here