गुंदली में रात्रि चौपाल का आयोजन, लोगों की समस्याओं का किया समाधान

0
118
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा, गुरला क्षेत्र | सत्यनारायण सेन गुरला

भीलवाड़ा उपखंड के गुरला क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुंदली में उपखंड अधिकारी आईएएस अक्षत सिंह के नेतृत्व में देर रात तक रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए मौके पर ही समाधान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर तहसीलदार दिनेश साहू, विकास अधिकारी पंचायत समिति सुवाणा गुलाब सिंह गुर्जर, नायब तहसीलदार कारोई परमजीत सिंह, सरपंच शंभूलाल गुर्जर, पीएचईडी एईएन, कृषि विभाग के अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, गिरदावर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

रात्रि चौपाल में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। सभी ग्रामवासियों ने पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, कृषि से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिन्हें उपखंड अधिकारी अक्षत सिंह ने गंभीरता से सुना और मौके पर ही उनका समाधान सुनिश्चित किया। अधिकारियों ने ग्रामवासियों से सीधे संवाद कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा आवेदन प्रक्रिया में सहायता भी प्रदान की।

उपखंड अधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीणों तक समय पर सहायता पहुँचाना है और रात्रि चौपाल जैसे कार्यक्रम इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी चौपालें उनके लिए लाभकारी साबित हो रही हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here