प्रधानमंत्री की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश

0
110
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राहुल गांधी व तेजस्वी यादव का पुतला दहन

 जयपुर (रूपनारायण सांवरिया):
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता के खिलाफ अपशब्दों के विरोध में भाजपा जयपुर शहर द्वारा मंगलवार को छोटी चौपड़ पर विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव का पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

धरने में उमड़ा जनसैलाब

तीन घंटे तक चले इस धरने में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारे लगाए और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। जयपुर के विभिन्न हिस्सों से आई सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने भी तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

जयपुर जिला अध्यक्ष अमित गोयल का संबोधन

जयपुर जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने अपने जोशीले संबोधन में कहा कि “राहुल गांधी द्वारा कहे गए अपशब्द केवल प्रधानमंत्री की माता का नहीं, बल्कि समस्त मातृशक्ति, भारतीय संस्कृति और संस्कारों का अपमान है।” उन्होंने कहा कि भारत की नारी शक्ति कभी अपमान सहन नहीं करेगी और भाजपा कार्यकर्ता ऐसे असंवेदनशील बयानों का पुरजोर विरोध करते रहेंगे।

नेताओं ने की कड़ी आलोचना

धरने को संबोधित करने वाले प्रमुख नेताओं में सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा, हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य, किशनपोल प्रत्याशी चंद्रमोहन बंटवाडा, महापौर कुसुम यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, प्रदेश मंत्री अजीत माण्डन, प्रदेश कार्यालय मंत्री मुकेश पारीक, पूर्व विधायक मोहन लाल गुप्ता, महिला मोर्चा महामंत्री जयश्री गर्ग, प्रदेश मंत्री स्टेफी चौहान, अपूर्वा सिंह और राजस्थान राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा शामिल थे।

नारे और संकल्प

धरने में शामिल नारी शक्ति ने “मां का अपमान कांग्रेस की पहचान” और “मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” लिखी तख्तियों के साथ विरोध दर्ज कराया। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह विरोध केवल पुतला दहन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संकल्प है कि 2047 तक भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में किसी भी अपमानजनक बयान को सहन नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here