लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
माताजी के भजनों पर नाचते-गाते श्रद्धालु, शहरभर में हुआ स्वागत
नवीन कुमावत, किशनगढ़ रेनवाल।
किशनगढ़ रेनवाल में शनिवार को श्री जीणमाताजी की 16वीं विशाल पदयात्रा धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ रवाना हुई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएँ, पुरुष और किशोर शामिल हुए।
भजनों पर झूमते श्रद्धालु
पदयात्रियों ने जीणमाताजी के मधुर भजनों पर नाचते-गाते हुए यात्रा का शुभारंभ किया। चारों ओर “जय जीणमाता” के जयघोष गूंजते रहे और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। शहर में जगह-जगह पर पदयात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
यात्रा का मार्ग और कार्यक्रम
यह विशाल पदयात्रा श्री जीण माताजी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित की गई।
-
यात्रा का शुभारंभ सुबह घासीसागर पंचमुखी महादेव मंदिर से हुआ।
-
रेनवाल से रवाना होकर यात्रा कुली स्थित बालाजी मंदिर परिसर में पहुंचेगी, जहां भोजन प्रसादी का आयोजन होगा।
-
इसके बाद पदयात्री आगे बढ़ते हुए रात को दांतारामगढ़ स्थित गार्डन में विश्राम करेंगे।
-
अगली सुबह 4:15 बजे यात्रा जीणमाताजी के लिए प्रस्थान करेगी।
-
जीणमाता मंदिर पहुंचकर पदयात्री कोलकाता धर्मशाला में प्रसाद ग्रहण कर दर्शन करेंगे।
प्रसादी और दर्शन का आयोजन
समिति की ओर से बताया गया कि दर्शन के बाद सभी पदयात्रियों के लिए भोजन प्रसादी का विशेष आयोजन किया जाएगा।














































