आईपीएस के बेटे पद्मनाभ का CBSE वेस्ट ज़ोन अंडर-17 क्रिकेट टीम में चयन

0
94
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। (आर. एन. सांवरिया)
जयपुर के सेंट जेवियर स्कूल के छात्र पद्मनाभ चौधरी ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई वेस्ट ज़ोन अंडर-17 क्रिकेट टीम में जगह बनाई है। नौवीं कक्षा के छात्र पद्मनाभ ने यह उपलब्धि हासिल कर न केवल अपने स्कूल बल्कि जयपुर और पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया है।

पद्मनाभ सेंट जेवियर स्कूल के पहले खिलाड़ी हैं जिन्हें क्रिकेट में गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। हाल ही में भोपाल में 26 से 28 अगस्त तक आयोजित चयन प्रतियोगिता में उनका चयन 16 सदस्यीय वेस्ट ज़ोन टीम में हुआ। वे एक राइट हैंड बल्लेबाज़ और बेहतरीन फील्डर के रूप में जाने जाते हैं।

पद्मनाभ, बाबा नीब करौरी महाराज के भक्त हैं और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून परिवार से मिला है। उनके पिता, राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी पंकज चौधरी, स्वयं भी राष्ट्रीय, राज्य एवं विश्वविद्यालय स्तर पर क्रिकेट खेल चुके हैं और कई टीमों का नेतृत्व कर चुके हैं।

अब पद्मनाभ चौधरी आगामी माह नोएडा में होने वाली सीबीएसई नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता में वेस्ट ज़ोन टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here