दौलत सिंह खंगारोत अध्यक्ष, रमेश कुमावत बने उपाध्यक्ष

0
199
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

— सर्वम्मति से बनी निजी शिक्षण संस्थान संघ कार्यकारिणी

नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। किशनगढ़ रेनवाल निजी शिक्षण संस्थान संघ में अध्यक्ष पद पर दौलत सिंह खंगारोत एवं उपाध्यक्ष पद पर इंजीनियर रमेश कुमार कुमावत को सर्वम्मति से मनोनीत किया गया हैं।
निजी शिक्षण संस्थान संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का मनोनयन किया है। विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी में मॉडर्न एकेडमी निदेशक दौलत सिंह खंगारोत को अध्यक्ष एवं सिद्धिविनायक इंटरनेशनल एकेडमी एवं साइंस फाउंडेशन के निदेशक इंजीनियर रमेश कुमार कुमावत को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। संरक्षक सर्वोत्तम स्कूल के रामगोपाल पारीक और श्री महावीर एजुकेशन हब के बी.आर. भूकर , महामंत्री राजेश मनोहर पी.एस.एकेडमी, कोषाध्यक्ष योगेश जोशी गुरुकुल एकेडमी, प्रचार मंत्री मनोज पारीक वर्धमान स्कूल को बनाया गया है।
इस दौरान किशनगढ़ रेनवाल की निजी शिक्षण संस्थान में बिना किसी विसंगतियों को संस्था संचालन पर जोर दिया और शिविरा पंचांग के अनुसार अवकाश के लिए सामूहिक निर्णय लिया।
इस अवसर पर राजस्थान स्कूल के जगदीश बांगड़वा, मॉडर्न एकेडमी के बलवीर सिंह राठौड़, डी एम स्कूल के अशोक यादव, ग्लोबल स्कूल, ब्लॉसम स्कूल के मो.जाकिर हुसैन, निशा फाऊंडेशन के भीवाराम टोडावत, सागर रॉड, पी.एस. एकेडमी के शंकर कुमावत, प्रमोद सिंह खंगारोत, विनोद सिंह खंगारोत, सूर्यवर्धन सिंह राठौड़, कमलेश कुमावत, हर्षवर्धन सिंह खंगारोत एवं गौरव सिंह शेखावत सहित अन्य जन उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here