लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अम्बेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार किशनगढ़ रेनवाल निवासी रामकुमार नवोदयन को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर सहित अन्य लोग रहे मौजूद
जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमन पंवार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुकेश कुमार मूण्ड, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजमोहन, संयुक्त निदेशक बी.पी. चंदेल व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक जितेंद्र सेठी द्वारा रामकुमार को प्रशस्ति पत्र और बाबा साहेब की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि रामकुमार पिछले कई वर्षों से सामाजिक उत्थान के कार्यों से जुड़े हुए हैं। इनके द्वारा विभिन्न वर्गों के लोगों को संबल प्रदान किया जा रहा है।
इससे पहले इन्हें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला द्वारा राष्ट्रीय नवोदय गौरव अवार्ड एवं शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षाश्री पुरुस्कार दिया जा चुका है।














































