तीन धाम यात्रा के लिए जत्था रवाना, 40 दिन में होगी पूरी

0
244
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां शहर से मंगलवार को तीन धाम यात्रा के लिए उनियारा अलीगढ़ सहित आसपास के क्षेत्र के यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। यात्री जगदीशपुरी, रामेश्वरम, द्वारकाधीश गंगासागर, नेपाल स्थित पशुपतिनाथ, सहित अन्य तीर्थ स्थलों का दर्शन करेंगे। श्रद्धालु भक्तों का जत्था देहलवाल बाबा के यहां एकत्रित हुआ जहां पूजा अर्चना के बाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष हेमराज मंगल ने यात्रियों को माला पहनाकर बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

यात्रियों को चौथ माता के यहां व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा भोजन करवाया गया। यात्रा लगभग 40 दिन में पूरी होगी। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता रमेश जांगिड़ पार्षद प्रकाश प्रजापत अशोक साहू अजय गुप्ता पवन शर्मा गिरधर सोनी कुलदीप सिंह दुर्गेश शर्मा ललित सैनी संतोष गुप्ता अनीता शर्मा चांदनी शर्मा सहित अनेक भक्तगण उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here