- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर: मर्सिडीज कार से महंगी शराब की तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
सुनील शर्मा की रिपोर्ट
जयपुर में पुलिस की कमिश्नरेट स्पेशल टीम (CST) ने एक मर्सिडीज कार से हो रही महंगी शराब की तस्करी का पर्दाफाश किया।
सूचना मिलने पर रविवार शाम करीब 6 बजे सीएसटी टीम ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ड्राइवर तेज रफ्तार में भाग निकला। टीम ने पीछा किया और रामबाग सर्कल पर ट्रैफिक जाम में फंसने पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ लिया।
मर्सिडीज़ कार से पकड़ी 50000 से ज्यादा की शराब
पुलिस के अनुसार, कार से 50,000 रुपये से अधिक की महंगी शराब बरामद हुई, जिसमें 288 बीयर की बोतलें और 33 ब्रांडेड शराब की बोतलें शामिल हैं।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी है।
- Advertisement -










































