करणपुर आंगनबाड़ी केंद्र और संस्कृत स्कूल पर अव्यवस्थाओं की मार

0
197
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

डग , झालावाड़- सुनील निगम  ब्यूरो चीफ

डग- झालावाड़- प्रदेश सरकार के छोटे-छोटे बच्चों के अच्छे विकास, पोषण और आरंभिक शिक्षा के पीछे बहुत बड़े पैमाने पर पैसे बहा रही है। इस काम के लिए कई योजनाएं भी चलाई जा रहीं हैं। ऐसे में बहुत सारे आंगनबाड़ी तो सुचारु रूप से संचालित होते हैं, लेकिन कई ऐसे आंगनबाड़ी केंद्र भी हैं, जिनकी स्थिति देखकर प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लग जाते है।

करणपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर अव्यवस्थाओं की मार
वहीं झालावाड़ जिले के डग क्षेत्र के करणपुरा की आंगनबाडी केंद्र भी उन्हीं में से एक है, जो अव्यवस्थाओं की मार झेल रहा है, जिस भवन में आंगनबाड़ी केंद्र चल रहा है। वह जर्जर अवस्था में तब्दील हो चुकी है। इसके बाद भी इस भवन की जगह पड़ोस के मकान मे 2 वर्ष से आंगनबाड़ी चल रही है। इस भवन की छत और दीवारों में मोटी-मोटी दरारें आ गई हैं। इससे दीवारें कमजोर पड़ने लगी हैं। बारिश के मौसम में इसकी हालत और भी खराब हो जाती है। भवन की छत टपकती है। फर्श पर पानी भी जमा हो जाता है। ऐसी हालत में केन्द्र का सुचारू रूप से संचालन कर पाना अपने आप में एक चुनौती हो जाती है।
साथ ही राज उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय भी पूर्ण रूप से जर्जर हो चुका हे।यह विद्यालय 8 वीं तक हे और 70बच्चों के बैठने के लिए मात्रा 2कमरे हे वहीं स्टोर रूम कह लो या ऑफिस या क्लास रूम ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here