लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
प्रेम सोनी समदड़ी – संवाददाता
समदड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटडी द्वारा हरियालो राजस्थान के तहत हरियाली तीज के पावन पर्व पर सरपंच खेत सिंह कोटडी एवं ग्राम विकास अधिकारी तेजाराम माली व ग्रामीणों द्वारा छायादार एवं फलदार पौधारोपण किया गया। वहीं सरपंच खेत सिंह कोटडी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का एक अभिन हिस्सा है क्योंकि वृक्ष हमारे को ऑक्सीजन , सप्लाई करता है । इसलिए वृक्ष को हमारे जीवन में एक बच्चे को किस तरह से लालन-पालन करते हैं।
उसी तरह वृक्ष को भी बड़ा करने के लिए उसकी जिम्मेदारी उठाते हुए उसका भी अच्छी तरीके से लालन पालन करना होता है क्योंकि वृक्ष लगाने से ही कुछ नहीं होता उसकी अच्छी तरीके से देख रेख करने का भी जिम्मा उठाना चाहिए। इसीलिए हरियाला राजस्थान के तहत सभी से अनुरोध है कि अपने-अपने गांव में क्षेत्र में देवस्थान हो या सार्वजनिक जगह वहां पर वृक्षारोपण कर हरियाला राजस्थान के मिशन को सफल बनाएं, इस मौके पर सरपंच खेत सिंह कोटडी, ग्राम विकास अधिकारी तेजाराम माली सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।













































