प्रदेश में लूटपाट, हत्या, रेप के मामले बढ़े:कांग्रेस जिला प्रभारी बोले-
राजेन्द्र शर्मा जती – ब्यूरोचीफ भरतपुर
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भरतपुर में कांग्रेस ने आज कलेक्टर कमर चौधरी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला प्रभारी ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में लूटपाट, हत्या, बलात्कार और बजरी माफियाओं के आतंक बढ़ता जा रहा है। भरतपुर का युवा बेरोजगार घूम रहा है। इसलिए सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।
भरतपुर जिले के प्रभारी राजेश चौधरी ने कहा कि राजस्थान में दिन पर दिन लूटपाट, हत्या, बलात्कार, बजरी माफियाओं के आतंक बढ़ता जा रहा है। जिससे राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। इसके अलावा पंचायती राज और नगर निकायों के कार्यकाल पूरा हो चुका है। उसके बाद भी सरकार की चुनाव करवाने की मंशा नजर नहीं आ रही। जबकि नगर पालिका अधिनियम और पंचायती राज संस्था अधिनियम के तहत 5 साल के कार्यकाल के अंतर्गत चुनाव करवाया जाना जरूरी है। राज्य सरकार के द्वारा नगर निकायों और पंचायती संस्थाओं परिसीमन के नाम पर जो मनमाने तरीके से वार्डों और पंचायतों का गठन किया जा रहा है। वह सरासर नाइंसाफी है।
पूरे प्रदेश में बिजली के मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। यह आम उपभोक्ता की जेब पर अतिरिक्त भार है। RGHS के नाम पर जो प्रदेश में भ्रष्टाचार किया जा रहा है वह बेहद शर्मनाक है। पूरा भरतपुर जिला बेहद बेरोजगारी से गुजर रहा है। यहां पर युवाओं के लिए फैक्ट्रियां, कारखाने और स्किल सेंटरों का खुलवाया जाना बेहद जरूरी है। इस समय भारी बारिश से किसानों की फसलें खराब हो रहीं हैं। किसानों की फसलें खराब हो रहीं हैं। इस बारे में सरकार को कोई ठोस कदम उठाना चाहिए।












































