कार चालक की बेटी ने किया कमाल, 98% अंक प्राप्त कर नयना शर्मा ने रचा इतिहास

0
476
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

— रेनवाल तहसील स्तर पर टॉप रही नयना शर्मा आईएएस बनना चाहती है

नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। आधुनिक दौर में लड़कियां किसी भी मायने में लड़कों से कम नहीं है। और ऐसा ही कर दिखाया है शहर की सर्वोत्तम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा नयना शर्मा ने। नयना शर्मा ने 12वीं विज्ञान संकाय में 98% अंक प्राप्त कर किशनगढ़ रेनवाल तहसील स्तर पर टॉप किया है।इस पर ब्राह्मण समाज संगठन किशनगढ़ रेनवाल की ओर से आयोजित प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह में नयना शर्मा को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में भाजपा के पूर्व जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व आईजी गिरधारीलाल शर्मा और पूर्व चौमूं विधायक रामलाल शर्मा ने ये सम्मान प्रदान किया।
इसके पहले विद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रा का माल्यार्पण कर एवं मुंह मीठा कर स्वागत किया गया। इसके बाद निकले गए जूलूस में जगह जगह लोगों द्वारा माल्यार्पण कर और पुष्प वर्षा कर छात्रा का सम्मान किया गया।
संस्था निदेशक रामगोपाल पारीक ने बताया कि छात्र नयना शर्मा ने 98% अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार के साथ-साथ किशनगढ़ रेनवाल का नाम रोशन किया है। छात्रा ने इससे पहले दसवीं बोर्ड परीक्षा में भी 96.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया था। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय संस्था प्रधान रामगोपाल पारीक, गुरुजनों एवं अपने माता-पिता दिनेश कुमार शर्मा व माता रुक्मिणी देवी को दिया है। छात्रा के पिता कार टैक्सी चला कर अपने बच्चों को पढ़ा लिखा रहे हैं। इससे पहले उनकी बड़ी पुत्री प्रियंका शर्मा ने भी विज्ञान संकाय में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया था। संस्था प्रधान ने बताया कि वर्ष 2024 – 25 परीक्षा में साइंस में 12 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसी प्रकार योगेंद्र मिश्रा ने 97.40%, माधव जोशी ने 97% ,अनु चौधरी ने 95% तथा पायल सांखला ने 95% अंक प्राप्त कर ग्रामीण शिक्षा में रेनवाल की धाक जमाई।
इस अवसर पर नयना शर्मा के माता पिता दिनेश कुमार शर्मा और रुकमणी देवी, अनिल शर्मा, लोकेश थिरानिया, सोहनलाल, जुगल किशोर, जगदीश प्रसाद, विकास कुमार, कंचन शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

आईएएस बनकर देश सेवा का लक्ष्य:
12वीं विज्ञान संकाय में तहसील स्तर पर टॉप करने पर छात्रा नयना शर्मा ने बताया कि वो भविष्य में आईएएस अधिकारी बनकर समाज सेवा एवं देश सेवा करना चाहती है। उसने बताया कि वह अब भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी करेगी और अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का और नाम रोशन करना चाहेगी। पिता दिनेश शर्मा ने बताया कि उन्हें अपनी पुत्रियों कंचन शर्मा और नयना शर्मा पर गर्व है। वर्तमान समय में बेटियां भी बेटों से किसी भी मायने में कम नहीं है। शर्मा ने बताया कि उनकी पुत्री नयना शर्मा का महारानी कॉलेज में प्रवेश हो गया है। और वो इसी के साथ आईएएस की परीक्षा की तैयारी भी करेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here