रिलायंस मॉल में आग की सूचना पर रेस्क्यू ऑपरेशन

0
239
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मॉक ड्रिल में दिखी प्रशासनिक मुस्तैदी

जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, शहर विधायक सहित वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

भीलवाड़ा, (विनोद सेन) आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को परखने के उद्देश्य से शनिवार को चित्तौड़ रोड स्थित रिलायंस मॉल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस अभ्यास में “एयर स्ट्राइक के कारण मॉल में आग लगने“ की काल्पनिक सूचना के आधार पर जिला प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस और अन्य संबंधित एजेंसियों ने समन्वित रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। रिलायंस मॉल में सायरन बजाकर आमजन को सूचित किया गया।

ड्रिल के दौरान मॉल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु सेफ हाउस और जिला चिकित्सालय भेजा गया। रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी स्वयं जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने की।

जिला कलेक्टर ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, नाथद्वारा सराय काशीपुरी स्थित सेफ हाउस का निरीक्षण कर घायलों की चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही, महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय पहुंचकर गंभीर रूप से घायलों से मुलाकात की और उनके उपचार की जानकारी ली।

मॉक ड्रिल के समापन पर राष्ट्रगान के आयोजन के माध्यम से देशभक्ति और एकजुटता का संदेश दिया गया।

विधायक अशोक कोठारी ने इस सफल मॉकड्रिल के लिए जिला प्रशासन तथा जिला प्रशासन की मुस्तैदी की सराहना की।

इस दौरान जिला कलेक्टर ने मॉक ड्रिल में शामिल सभी विभागों, स्वयंसेवकों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि “इस प्रकार के अभ्यास वास्तविक आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here