हरियाणा प्रदेश के प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डां पूनिया का स्वागत में पलक पावडे बिछाए

0
41
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पादूकलां। कस्बे के गायत्री चौराहे स्थित मेड़ता सिटी रोड पर स्थित प्रधान निवास पर राजस्थान के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया का किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मदन राम गोरा के नेतृत्व में राजस्थानी परंपरा अनुसार माल साफा पहनाकर पार्टी का दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।हरियाणा प्रदेश के प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूनिया का स्वागत में पलक पावडे बिछाए जगह-जगह हुआ स्वागत।

इस दौरान मेड़ता के पूर्व विधायक सुखराम नेतडिया, पूर्व जिला अध्यक्ष रामनिवास सांखला जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मदन राम गोरा, मेड़ता प्रधान संदीप चौधरी,अमरचंद जाजडा,राजवीर जाजड़ा भाजपा युवा नेता बन्नाराम बेड़ा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुनिया एक दिवसीय मेड़ता दौरे पर रहे जो कि मेड़ता में आयोजित तिरंगा रैली में भाग लेने के लिए निकले। पुनिया मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि भारतीय सेना द्वारा जो साहस का परिचय दिया गया जिसमें करीब 100 आतंकवादियों का खात्मा किया ओर पाकिस्तान को आईना दिखाने का काम किया ।

वही दूसरी ओर पाकिस्तान को सीधे शब्दों में चेतावनी भी दी कि अबकी बार आतंकवादी हमला युद्ध समझा जाएगा । इस अवसर पर सुखविंदर सिंह सिसोदिया,रविशंकर जोशी गिरधारी लाल प्रजापत,खियाराम लोरा,जगदीश मेहरा, सेंसडा पूर्व सरपंच शिभू सिंह राजावत, गणेश पारीक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here