मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां त्रिपुरा सुंदरी के किए दर्शन

0
12
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

बांसवाड़ा दौरे पर उमराई मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

जयपुर/बांसवाड़ा । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को बांसवाड़ा जिले के उमराई स्थित प्रसिद्ध मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां के चरणों में प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने से पहले हेलीपैड पर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर राजस्थान के प्रमुख आस्था स्थलों में शामिल है। मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक आस्था और प्रदेश की खुशहाली की कामना से जुड़ा रहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here