लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भरतपुर। के सबसे बड़े चिकित्सालय आर.बी.एम. अस्पताल की स्थिति बदहाल है—यही स्थिति देखने के लिए आज आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अव्यवस्थाएं सामने आईं। महिलाओं के लिए अलग से लाइनें नहीं होने से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मरीजों के उचित इलाज की व्यवस्था नहीं है, और एक्स-रे मशीनों में से एक चालू होने के बावजूद दूसरी खराब पड़ी है, जिससे मरीजों को मजबूरी में बाहर निजी केंद्रों पर जाने के लिए विवश होना पड़ रहा है।

सबसे चिंताजनक मामला तब सामने आया जब एक मरीज को सिर्फ इसलिए भर्ती नहीं किया गया क्योंकि उसने कंबल और पेशाब नली की मांग की। प्रशासन की लापरवाही का यह शर्मनाक उदाहरण है कि जरूरतमंद मरीजों को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हैं।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष चरणदास , प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोहताश चतुर्वेदी (नदबई), लोकसभा प्रभारी जोगेंद्र सिंह बसेरी, डीग जिला अध्यक्ष बनवारी लाल कैन, ग्रामीण जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र आर. शर्मा, ओमवीर सिंह जघीना, ब्लॉक अध्यक्ष उदय सिंह सैनी, शोभाराम, सेबू भाई सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी ने इस अव्यवस्था की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से तुरंत सुधार की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि अस्पताल की सुविधाएं नहीं सुधारी गईं तो पार्टी जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी। पार्टी का स्पष्ट कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और हर मरीज को उसका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।


















































