स्व. माथुर साहब का जीवन हमें हमेशा देशसेवा, ईमानदारी और निष्ठा का संदेश देता है: वन्दना माथुर

0
133
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिवचरण माथुर को 99 वीं जन्म जयंती पर किया नमन, दो मिनिट का मौन रख किया शांतिपाठ

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, आसाम के निवर्तमान राज्यपाल स्व. शिवचरण माथुर साहब की 99वीं जन्म जयंती पर महिला आश्रम परिसर में एवं महिला आश्रम कॉलेज के बाहर स्थित मूर्ति स्थल पर पुष्पाजंलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें माथुर साहब की मूर्ति के समक्ष संस्था प्रबंधन सदस्यों, विभिन्न प्रवृत्तियों के संस्था प्रधानों, एवं स्टॉफ सदस्यों, छात्राओं द्वारा पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। जिसके पश्चात दो मिनिट का मौन रख शांतिपाठ किया गया। संस्था सचिव वन्दना माथुर ने बताया की स्व. शिवचरण माथुर साहब ने अपनी राजनीति की शुरुआत स्वतंत्रता संग्राम से की और देश एवं राज्य की सेवा में उन्होंने अपने जीवन को समर्पित किया। वे दो बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे और राज्य के विकास में उनका योगदान अतुलनीय था। गांधीवादी विचारधारा और जनता के कल्याण के प्रति उनकी निष्ठा को हमेशा याद किया जाएगा। माथुर साहब का जीवन हमें हमेशा देशसेवा, ईमानदारी और निष्ठा का संदेश देता है। उनकी जयंती पर हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। भीलवाड़ा को टेक्सटाईल सिटी बनाने में शिवचरण माथुर का विशेष योगदान रहा हैं। उन्होने शिक्षा जगत को भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां दी हैं। वे सदैव देश एवं प्रदेश की उन्नति के लिए प्रयत्नशील रहते थे। महिला आश्रम संस्था को पल्लवित व पुष्पित करने में उनका विशेष योगदान रहा हैं। राजनीतिक हलकों में उनकी दूरदर्शिता, प्रशासनिक क्षमता और लोगों के प्रति उनके सच्चे प्रेम को हमेशा याद किया जाएगा। माथुर साहब का योगदान न केवल राजनीति में, बल्कि सामाजिक उत्थान में भी उल्लेखनीय था। इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष कैलाश व्यास एवं सभी प्रवृत्तियों के संस्था प्रधान उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here