जौधपुरिया धाम भगवान श्री देवनारायण का लक्खी मेला परवान चढ़ा

0
401
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

टोक जोधपुरिया धाम से कजोड़ गुर्जर की रिपोर्ट

जन जन आस्था का केंद्र गुर्जर समाज के आराध्य देव की तपोस्थली देवधाम जौधपुरिया भगवान श्री देवनारायण का लक्खी मेला अब परवान चढ़ने लगा मेले में देश के कोने-कोने श्रृद्धालुओं का पहुंचने का सिलसिला जारी है। श्रृद्धालुओं ने भगवान देवनारायण के दर्शन कर देश प्रदेश में खुशहाली समृद्धि की कामना की है।
मन्दिर ट्रस्ट पूर्व ट्रस्ट अध्यक्ष सुरज्ञान खाटरा ने बताया की मेले में दुसरे दिन भामाशाह प्रतिभा सम्मान सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद भोपा जी द्वारा देवगाथा पर नृत्य करते हुए काशी की थाली देव दर्शन करवाया।
काशी की थाली में देव दर्शन करने के लिए देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
हम आपको बता दें की मासी नदी के तट पर बना 350 साल पुराना भगवान श्री देवनारायण का चमत्कारी है। इस मन्दिर की खासियत यह है की सभी धर्मों के लोग इस मन्दिर में आते हैं देव दर्शन करते हैं।
मन्दिर में अखण्ड ज्योति जलती रहती है मान्यता है की घी को आंखों में लगाने से आंखों की ज्योति बढ़ती है। मन्दिर में रोजाना 4 बार आरती होती है
मन्दिर में पहुंचने पर एक अलग ही शान्ति की अनुभूति होती हैं।

- Advertisement -
Previous articleमहामंडलेश्वर मनोहर दास जी ने किया महाकुंभ स्नान
Next articleगाँव को शहर बनाने का विरोध, लामवंद हुए ग्रामीण
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here