राजपूत समाज सामाजिक कुरीतियों पर लगाएगा रोक 

0
82
- Advertisement -

श्री राजपूत करनी सेना का वसुंधरा कुटुम्ब में राजपूताना अंदाज मे जोरदार किया स्वागत-सत्कार

महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर होंगे जगह-जगह विशाल कार्यक्रम

 सत्यनारायण चांदा की रिपोर्ट

बीलवा -टोंक रोड स्थित जानी माना अपार्टमेंट वसुंधरा कुटुम्ब परिवार की और से श्री राजपूत करनी सेना का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वहीं आयोजन कर्ता इंद्र प्रताप सिंह राजावत ने बताया कि वर्तमान मे समाज में फैल रही कुरीतियों को मिटाने के लिए और समाज को जागरूक करने के लिये इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समाज में सुधार सहित कई सामाजिक कुप्रथाओं जैसे मृत्यु भोज, दहेज प्रथा, बाल विवाह सहित कई मुद्दों पर विचार विमर्श किए गए और वही शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए भी विचार विमर्श रखे गए आए हुए अतिथियों का राजस्थानी रीति रिवाज और राजपूताना अंदाज में श्री राजपूत करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह कालवी को तलवार सप्रेम भेंट कर स्वागत- सत्कार सत्कार किया गया वही मीटिंग के दौरान राष्ट्रीय स्तर के वह प्रदेश वह जिला स्तर, तहसील स्तरीय राजपूत समाज के संगठनों के कई पदाधिकारी और राजपूत समाज के प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मीटिंग के दौरान मौजूद रहें है और वही राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम के दौरान इंद्र प्रताप सिंह राजावत को बीलवा अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी गई ओर उनके कार्य को सराहा इस दौरान महाराणा प्रताप पुण्यतिथि के कार्यक्रमों के बारे मे भी विचार विमर्श किया गया और वसुंधरा कुटुंब परिवार के सहित सभी सहयोगी साथियों के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा मीटिंग में पधारे हुए सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था रही है । अजय सिंह जादौन को उपाध्यक्ष पद पर और गणपत सिंह को सचिव पद पर भी नियुक्ति किया गया है । और कार्यक्रम के दौरान मूल सिंह जादौन कैला देवी निवासी, राजेंद्र सिंह जादौन, गणेश सिंह जादौन ,भगवान सिंह, राम सिंह हाडा, बद्रीनारायण बागड़ा, विशणु गुप्ता, भरत लाल, मदन मोहन शर्मा, मुकेश कुमार मीणा ,मनोज चौधरी,अभय सिंह अजय सिंह, प्रताप सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में लोग कार्यक्रम के दौरान साथ में मौजूद रहे हैं ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here